फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two cars collide on Delhi-Meerut Expressway, four people injured - Title

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर दो कारों की भिड़ंत, कार भी पलटी

Mon, 17 Oct 2022 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two cars collide on Delhi-Meerut Expressway, four people injured - Title
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे दो कारें भिड़ीं, चार लोग घायल
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भोजपुर थाना क्षेत्र में लेन बदलने के चक्कर में दो कारों की भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। कार चालकों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
गौतमबुद्धनगर जिले के जेवर निवासी ब्रह्मपाल सिंह, पत्नी मीनाक्षी व बेटी तान्या के साथ कार से हरिद्वार घूमने जा रहे थे। तभी भोजपुर थानाक्षेत्र में राजस्थान नंबर की कार लेन बदलने के चक्कर में ब्रह्मपाल की कार से टकरा गई। हादसे में दोनों कारों में सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे के कारण एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई। एक्सप्रेस-वे की बचाव टीम और स्थानीय पुलिस ने घायल ब्रह्मपाल, मीनाक्षी व दूसरी कार में सवार कुमार पवन सिंह और एक अन्य को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस-वे से हटाकर यातायात सुचारु किया। भोजपुर पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित कार पलटी, दो घायल
परतापुर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मुरादाबाद गांव के पास दिल्ली से मेरठ की ओर आ रही कार नींद की झपकी आने से अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार लोनी निवासी जगदीश्वर घायल हो गए। दिल्ली से मेरठ आ रहे बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार राजू घायल हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed