फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two buses collided and twelve peoples injured in Deoband at Saharanpur

यूपी: दो बसों की आपस में जबरदस्त भिड़ंत, मची चीख-पुकार, छात्रा सहित 12 यात्री घायल

Mon, 20 May 2019 08:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 20 May 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
Two buses collided and twelve peoples injured in Deoband at Saharanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

सहारनपुर के देवबंद में सवारियां बैठाने की होड़ में रोडवेज और प्राइवेट बस की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक छात्रा सहित 12 यात्री घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


यह हादसा सोमवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर स्टेट हाईवे की सर्विस रोड पर हुआ। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर रूट पर चलने वाली प्राइवेट बस मुजफ्फरनगर से देवबंद आ रही थी। उसके पीछे सहारनपुर डिपो की रोडवेज बस थी। दोनों बसे पहले सवारियां लेने के लिए एक-दूसरे के पीछे दौड़ रही थीं। एसडीएम कोर्ट के बाहर प्राइवेट बस जब सवारियां बैठाने के लिए रुकी तो पीछे तेज गति से आ रही रोडवेज बस की उससे टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही दोनों बसों में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन


हादसे में मुजफ्फरनगर के गांव मलीरा निवासी शिवानी त्यागी (22) पुत्री भूपेंद्र त्यागी, देवबंद निवासी शाहवेज, राहुल, इरशाद और रोहाना निवासी संजय और हारून निवासी शब्बीरपुर सहित 12 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और लोगों की मदद से कई घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि कुछ प्राईवेट अस्पतालों में मरहम पट्टी कराकर अपने घर लौट गए। सीएचसी से मलीरा निवासी शिवानी को नाजुक हालत के चलते मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। 

वहीं बस में सवार यात्रियों के मुताबिक, दोनों बसों के चालकों की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। हादसे के बाद रोडवेज बस का चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाल कुलदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। बस चालक अभी फरार हैं। 

बता दें कि गत दिन नागल-गागलहेड़ी स्टेट हाईवे स्थित खजूरवाला गांव के पास रोडवेज बस के चालक को चक्कर आने पर बस पलट गई थी। इस हादसे में छह महिलाओं समेत करीब 13 लोग घायल हो गए थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed