फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two brothers shot dead in Mundali in a cricket dispute

क्रिकेट के विवाद में मुंडाली में दो भाईयों की गोली मारकर हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Two brothers shot dead in Mundali in a cricket dispute
मेरठ। मुंडाली के जिसोरा गांव में मंगलवार को क्रिकेट के विवाद को लेकर दो पक्ष के बीच मारपीट, फायरिंग हो गई। जिसमें सगे दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप दूसरे पक्ष के पूर्व प्रधान समेत एक दर्जन लोगों पर है। जानकारी लगने पर सीओ किठौर और एसओ मुंडाली मौके पर पहुंच गए। यह मामला मुंडाली थाना क्षेत्र के जिसोरा गांव का है। पूर्व प्रधान नियाज मोहम्मद और अजबर पक्ष के बीच हुआ है। पुलिस के अनुसार सोमवार को दोनों पक्ष के लोग क्रिकेट खेल रहे थे इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर मंगलवार दोनों के बीच कहासुनी बाद मारपीट और फायरिंग हो गई। जिसमें अजबर के दो बेटे खालिद (20) व मजीद (18) को गोली लग गई. जिसमें खालिद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि माजिद ने अस्पताल में ले जाते समय दम तोड़ दिया। दो भाइयों की हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया हैं। जिसोरा गॉव में तनाव के हालातों को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस ने आरोपी पूर्व प्रधान और उसके परिवार की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश भी दी। पूर्व प्रधान मौके से फरार हो गया जबकि पुलिस ने उसके परिवार के 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है। देर रात तक गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। गजेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed