{"_id":"5c8758dcbdec2213e806f363","slug":"two-boys-died-in-accident-in-meerut-after-a-truck-collapse-with-bike","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत
Tue, 12 Mar 2019 12:29 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
दौराला-लावड़ मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक पर जा रहे दो युवक इस दुर्घटना का शिकार हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना डायल 100 को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार युवकों की पहचान विपिन और शुभम निवासी अख्तियारपुर के रूप में हुई है। वहीं चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।