मां की मौत के बाद दो बेटों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि, मेरठ में पिछले साल 21 लोगों की हुई थी मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में स्वाइन फ्लू के तीन नए मरीज मिले हैं। इनमें दो उस महिला के बेटे हैं जिनकी हाल ही में स्वाइन फ्लू से मृत्यु हुई है, जबकि 43 वर्षीय एक अन्य महिला है जिसे स्वाइन फ्लू हुआ है।
स्वाइन फ्लू से पीड़ित कंकरखेड़ा निवासी एक महिला की शनिवार को मृत्यु हो गई थी, जिसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को सोमवार को मिली थी। इनके पांच और 17 साल के बेटों को भी बुधवार को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में इनके थ्रोट स्वेब के सैंपलों की जांच हुई है।
इनके परिवार के 15 लोगों को स्वास्थ्य विभाग पहले ही टेमी फ्लू की दवाई दे चुका था। इन दोनों ने भी टेमी फ्लू की दवाई खाई थी। इसके अलावा जिस महिला को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, वह हृदय रोगी भी है और इन्हें सीने में भी दर्द की शिकायत है। वह एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। यह महिला महावीर नगर की रहने वाली हैं। इस महिला के परिजनों को अभी टेमी फ्लू की दवाई नहीं दी गई है।
पिछले साल मेरठ में स्वाइन फ्लू के चार सौ से ज्यादा मरीज मिले थे, जिनमें से 21 लोगों की मौत हुई थी। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि स्वाइन फ्लू की आशंका हो तो चिकित्सक को दिखाएं और सरकारी चिकित्सालय में जांच कराएं। आराम करें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। आसपास कोई खांस रहा है तो एहतियात बरतें। हाथों को साबुन से धोएं और हाथ मिलाने से बचें।