फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two bovine died in the Trauma Center of Municipal Corporation

नगर निगम के ट्रॉमा सेंटर में दो गोवंश ने दम तोड़ा

Mon, 07 Sep 2020 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two bovine died in the Trauma Center of Municipal Corporation
नगर निगम के ट्रॉमा सेंटर में दो गोवंश ने दम तोड़ा
विज्ञापन

मेरठ। गोवंश की सुरक्षा और उन्हें बचाने के लिए जहां प्रदेश सरकार भारी बजट खर्च कर रही है, वहीं शहर में इनकी सही से देखभाल भी नहीं हो पा रही है। नगर निगम के ट्रॉमा सेंटर में ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब किसी गोवंश की मौत न होती हो। रविवार को भी यहां दो गोवंश ने दम तोड़ दिया। जिससे नगर निगम अधिकारियों और पशुपालन विभाग में हड़कंप मच गया। आयोग के चेयरमैन ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

नगर निगम ने बेसहारा गोवंश को बचाने के लिए परतापुर के बराल में कान्हा उपवन बनाया है। वहीं दुर्घटना में घायल और बीमार गोवंश के इलाज के लिए सूरजकुंड डिपो में ट्रॉमा सेंटर स्थापित किया हुआ है। यहां पर पशुपालन विभाग की तरफ से आठ-आठ घंटे के लिए पशु चिकित्सकों की तैनाती की है। नगर निगम कर्मी घायल और बीमार गोवंश को यहां लाते हैं। रविवार को ट्रॉमा सेंटर में चार गोवंश के मरने की सूचना मिली तो अमर उजाला टीम ने सेंटर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। ट्रामा सेंटर में उस समय छह पशु मौजूद थे। जिसमें एक पशु मरा पड़ा था और दूसरा पशु दम तोड़ने की कगार पर था। एक पशु रात में मर गया था, जिसे सुबह नगर निगम कर्मी ले जा चुके थे। ट्रामा सेंटर प्रभारी डॉ. वेदप्रकाश ने बताया कि रविवार को दो गोवंश मरे हैं। कई दिन से इनका इलाज किया जा रहा था। सेंटर में बाकी बचे पांच पशुओं का अभी भी इलाज चल रहा है। चार गोवंश मरने की सूचना गलत है। हालांकि, आरटीआई एक्टिविस्ट लोकेश खुराना ने मामले की सूचना उत्तर प्रदेश राज्य गोशाला आयोग के चेयरमैन श्याम नंदन सिंह को दे दी है। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed