फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two bikes collided while trying to save cattle, three injured

गोवंश को बचाने के प्रयास में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल

Tue, 12 Aug 2025 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collided while trying to save cattle, three injured
सरधना (मेरठ)। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर मंगलवार दोपहर कपसाड़ गांव के पास सड़क पर अचानक आए निराश्रित गोवंश को बचाने के प्रयास में दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के सरवट रोड निवासी आलिम अपने दोस्त इकरार के साथ बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से सरधना आ रहा था। उनकी बाइक कपसाड़ गांव के पास पहुंची तो एक आवारा पशु अचानक सामने आ गया। आलिम ने पशु को बचाने के लिए अचानक बाइक मोड़ने की कोशिश की। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर सवार युवक की पहचान सकौती निवासी अंशुल के रूप में हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को उठाकर निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed