{"_id":"5e949b508ebc3e76ca4a3955","slug":"two-bike-riders-died-in-a-road-accident-meerut-news-mrt4776199178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। अमीनगर सराय मार्ग पर सोमवार की रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
मालमाजरा गांव निवासी मो. पुत्र इशाक(15), शोएब पुत्र रजाक (20) फेरी लगाते हुए मच्छरदानी बेचने का काम करते थे। सोमवार रात में ये दोनों बाइक द्वारा हिलवाड़ी से घर आ रहे थे। अमीनगर सराय बड़ौत मार्ग पर बड़ावद मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को बिनौली सीएचसी पर ले जाकर भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों युवकों की चिंताजनक हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। दोनों के परिजनों ने बड़ौत के निजी हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।