फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two badmash arrested in an encounter in saharanpur deoband

सहारनपुर में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, चली ताबड़तोड़ गोलियां, दो गिरफ्तार

Tue, 08 Oct 2019 11:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Oct 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
Two badmash arrested in an encounter in saharanpur deoband
मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में देवबंद पुलिस को दशहरे के दिन बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस की रणखंडी इलाके में बदमाशें से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार को देवबंद पुलिस को रणखंडी इलाके में बदमाशों के होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी व कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने अपनी टीम के साथ बदमाशों की  घेराबंदी कर ली। पुलिस से खुद को घिरा देख बदमाशों ने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की।

विज्ञापन

इस दौरान पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। गोली लगते ही दोनों बदमाश जमीन पर गिर पड़े। जिन्हें पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। वहीं इनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गए। 

पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश सलमान उर्फ 'जॉन' पुत्र अय्यूब, परवेज उर्फ 'सल्लू' निवासी गांव लहराकमनगर, थाना हयातनगर जनपद संभल घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया है। यहां उनसे पूछताछ की जा रही है। बदमाश कच्छाधारी गिरोह के सदस्य बताए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed