{"_id":"5fab98311c44045aca106694","slug":"two-baby-child-drowned-in-a-pond-and-died-in-bijnor-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल
Wed, 11 Nov 2020 01:23 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 11 Nov 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
बच्चे की डूबने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में किरतपुर क्षेत्र के गांव सिसोना में बुधवार को दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान खेलते हुए तालाब में डूब गए। बच्चों की मौत से दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
किरतपुर थाने के गांव सिसोना निवासी धर्मेंद्र का तीन साल का पुत्र युवी व राजेश की बेटी देवांशी बुधवार को घर के बाहर खेल रहे थे। दोनों खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंच गए और डूब गए। दोनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मोस्ट वांटेड बद्दो पर बड़ी कार्रवाई, कुख्यात मूंछ हुआ गायब, गहरी दोस्ती का खुलेगा खौफनाक राज
विज्ञापन
इसके बाद दोनों के शवों को गांव वालों ने तालाब से बाहर निकाला। दोनों बच्चों की मौत से गांव में मातम पसर गया। वहीं दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
किरतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार का कहना है कि मामले की सूचना मिली है। अभी इस मामले की जांच कराई जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/