फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two arrested including bakery owner in dispute over possession of house

मकान पर कब्जे के विवाद में बेकरी मालिक सहित दो गिरफ्तार

Mon, 30 Aug 2021 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including bakery owner in dispute over possession of house
मकान पर कब्जे के विवाद में बेकरी मालिक सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। टीपीनगर पुलिस ने रविवार को एक मकान पर अवैध कब्जे से जुड़े मामले में शालू बेकरी के मालिक यशपाल और सुबेराम को को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अब इस मामले में वांछित सात लोगों की तलाश में जुटी है।

इंस्पेक्टर रघुराज सिंह के अनुसार, न्यू मेवला हाफिजाबाद निवासी अंजलि गर्ग का अपने पति नितिन गुप्ता से काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों के बीच तलाक का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बताया जाता है कि अंजलि का अपनी सास सरला गुप्ता से 200 वर्ग गज के एक मकान पर भी मालिकाना हक को लेकर विवाद है। आरोप है कि करीब एक महीने पूर्व अंजलि के ससुराल पक्ष ने इस मकान पर पहले धोखे से कब्जा किया और फिर उसे बेच दिया। अंजलि सामान भी कब्जे में ले लिया। अंजलि ने इसकी शिकायत अफसरों से की। चार अगस्त को एसपी सिटी के निर्देश पर टीपीनगर थाने में सुबेराम, प्रदीप शर्मा, कुसुम, शालू बेकरी के मालिक यशपाल, पति नितिन गुप्ता, संदीप कुमार, सुरेश भाटी व एक अन्य महिला कुसुम के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। तभी से जांच चल रही थी। शनिवार को पुलिस ने यशपाल और सुबेराम को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय ने बताया कि दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। अभी इस मामले में सात और लोग फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed