फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two arrested in the murder of the watchman at the sugarcane purchase center

Meerut News: गन्ना क्रय केन्द्र पर चौकीदार की हत्या में दो गिरफ्तार

Fri, 23 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in the murder of the watchman at the sugarcane purchase center
गन्ना क्रय केन्द्र पर चौकीदार की हत्या में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

मुंडाली। थाना क्षेत्र के अजराडा के गन्ना क्रय केन्द्र पर चौकीदार महीपाल की शराब के नशे में विवाद के बाद हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत दम घुटने से होना सामने आया। गले पर निशान देखकर गला दबाकर हत्या करने सामने आया है। रिपोर्ट देखकर हरकत में आई पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। बाद में दो लोगों को चौकीदार की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया।

मुंडाली के अजराडा में नंगलामल शुगर मिल का गन्ना क्रय केन्द्र है। मंगलवार को केंद्र के चौकीदार महीपाल (55) की गला दबा कर हत्या कर दी गई थी। सुबह मौके पर पहुंचे कृष्णपाल ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक घटना स्थल पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गले पर मिले निशान देखकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ठंड से हार्ट अटैक की आशंका जता रही थी। सीओ किठौर सुचिता सिंह ने बताया कि महीपाल के परिजनों ने दो लोगो को नामजद कर तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने महीपाल के साथ शराब पीने वाले सुधीर पुत्र सोराज सिंह उर्फ डूंगर, अमरपाल पुत्र गजराज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सुधीर ने बताया कि शराब पीने के बाद रात 10 बजे हुए विवाद में गाली गलौज होने पर उसने अपने रिश्तेदार सबरन निवासी धन्जू के साथ मिलकर महीपाल की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी से हत्या मे प्रयुक्त गमछा बरामद हुआ। हत्यारोपी सबरन फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed