फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two arrested in encounter; one shot.

Meerut News: मुठभेड़ में दो गिरफ्तार, एक को गोली लगी

Sun, 16 Aug 2026 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two arrested in encounter; one shot.
मुठभेड़ में दो गिरफ्तार, एक को गोली लगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र में संरक्षित पशु का वध करने की तैयारी कर रहे आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी यामीन गोली लगने से घायल हो गया। दूसरे आरोपी पप्पू को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना शनिवार रात नदी के पुल से खिवाई की ओर जाने वाले रास्ते पर हुई। दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने घटनास्थल से एक संरक्षित पशु, एक तमंचा और हत्या में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। एक हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस हर्रा-खिवाई मोड़ पर संदिग्धों की जांच कर रही थी। उन्हें सूचना मिली कि हिंडन नदी के पुल के पास चार लोग एक संरक्षित पशु को बांधकर उसके वध की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में यामीन के पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार पप्पू से मामले में पूछताछ की जा रही है। पुलिस फरार हुए दो अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed