फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two arrested for making indecent remarks on women police personnel

महिला पुलिसकर्मियों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दो गिरफ्तार

Fri, 27 Jun 2025 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for making indecent remarks on women police personnel
मेला नौचंदी में महिलाओं से अभद्रता करने वाले पुलिस की गिरफ्त में
मेरठ। नौचंदी मेले में डयूटी कर रही पुलिसकर्मियों पर अभद्र टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाने वाले आरोपी अमन और समीर निवासी गली नंबर 15 जाकिर कालोनी लोहिया नगर को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी आदिल निवासी गली नंंबर 14 जाकिर कालोनी फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

नौचंदी मेले में महिला पुलिसकर्मियों पर अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ था। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। वीडियो बनाने वाले युवक का नाम आदिल निवासी जाकिर कालोनी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। आदिल के दो साथी अमन और समीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सर्विलांस के माध्यम से आदिल की घेराबंदी में लगी हुई है। सचिन सिरोही ने कहा कि यदि मुख्य आरोपी आदिल पकड़ में नहीं आया तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। वहीं एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed