{"_id":"686ed3d59dc0416e230eb80b","slug":"two-arms-smugglers-including-one-with-a-bounty-of-25-thousand-arrested-in-encounter-meerut-news-c-14-1-mrt1051-912204-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी समेत दो हथियार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी समेत दो हथियार तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
दौराला/मोदीनगर। दौराला थाना क्षेत्र के अझौता मोड़ पर बुधवार सुबह पुलिस की पिस्टल तस्करों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में भावनपुर थाने के बक्सर निवासी 25 हजार का इनामी एकांश उर्फ बाबू बक्सर और उसका साथी न्यू हुमायूंनगर लोहियानगर निवासी सुहैल पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हेें दबोच लिया। दोनों बाइक पर सवार होकर भावनपुर के स्याल गांव में एक व्यक्ति को पिस्टल बेचने जा रहे थे। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में उपचार दिलाया। इनके पास से दो पिस्टल बरामद कीं गईं।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को दौराला पुलिस लावड़ रोड पर चेकिंग कर रही थी। काली नदी के पास उन्हें लावड़ की ओर से बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों पुलिस पर फायर कर अझौता मोड़ की ओर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से एकांश घायल हो गया। जबकि, सुहैल भाग निकला। पुलिस ने एकांश के पास से एक पिस्टल, बाइक बरामद की। एकांश पर करीब 25 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रजनीश नाम के व्यक्ति से 25 से 30 हजार में पिस्टल खरीदते थे और उसे 40 हजार रुपये में बेचा करते थे। बुधवार को भी स्याल गांव निवासी दक्षपुरी नाम के व्यक्ति को वह पिस्टल बेचने जा रहे थे। पुलिस ने घायल को सीएचसी में उपचार दिलाया।
एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस आरोपी सुहैल की तलाश में जुट गई। कुछ समय बाद सुहैल से भी चेकिंग के दौरान पल्लवपुरम पुलिस व स्वॉट टीम से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में सुहैल को भी पैर में गोली लगी और उससे भी पिस्टल बरामद किया। उपचार के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
-- --