{"_id":"6361f94fe6ceb6629543daf5","slug":"two-and-half-feet-azeem-masoori-gets-married-with-hapur-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हापुड़ से दुल्हन लाने के लिए बरात लेकर रवाना हुआ ढाई फुट का दूल्हा अजीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हापुड़ से दुल्हन लाने के लिए बरात लेकर रवाना हुआ ढाई फुट का दूल्हा अजीम
Wed, 02 Nov 2022 10:30 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 02 Nov 2022 10:30 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के शामली निवासी ढाई फुट के अजीम मंसूरी आज आखिरकार शादी के बंधन में बंध जाएगा। वह अपनी दुल्हन को लेने के लिए बरात लेकर रवाना हो गया।
विज्ञापन
दूल्हा अजीम
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के कैराना निवासी ढाई फुट के अजीम मंसूरी की दिल की मुराद आखिरकार आज पूरी हो गई। कई दिनों से अपनी शादी के लिए प्रयास में जुटा अजीम मंसूरी बुधवार सुबह अपनी दुल्हनिया को लाने के लिए हापुड़ रवाना हो गया। इस दौरान उसके परिजन भी काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना निवासी ढाई फुट का अजीम मंसूरी छह साल पहले तब चर्चा में आ गया था, जब वह अपनी शादी कराने का प्रार्थना पत्र लेकर थाने पहुंचा था।
छह साल पहले चर्चा में आया था अजीम
उसने पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई थी। अजीम मंसूरी का कहना था कि उसके परिजन उसकी शादी नहीं करा रहे हैं। तब पुलिस जांच के लिए उसके घर भी पहुंची थी।
विज्ञापन
अजीम मंसूरी सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो गया था। उसने पुलिस से कई बार शादी कराने की मांग की थी।
तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी गुहार लगाई थी। उनकी पत्नी डिंपल यादव से मुलाकात भी की थी। आखिरकार बुधवार को उसके मन की मुराद पूरी हो ही गई।