फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two and a half lakh rupees of a person were blown in the bank, a juvenile imprisoned in CCTV

बैंक में व्यक्ति के ढाई लाख रुपये उड़ाए, एक किशोर सीसीटीवी में कैद

Fri, 01 Oct 2021 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two and a half lakh rupees of a person were blown in the bank, a juvenile imprisoned in CCTV
बैंक में व्यक्ति के ढाई लाख रुपये उड़ाए, एक किशोर सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन

सरधना। बैंक में रुपये जमा करने पहुंचे व्यक्ति के ढाई लाख रुपये एक किशोर ने उड़ा लिए। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। घटना की सूचना पर व्यापारी और पुलिस मौके पर पहुंची। व्यापारियों ने घटना के जल्द खुलासे की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
नवाबगढ़ी निवासी मुन्ना पुत्र फारूख नगर में ही पावरलूम फैक्टरी में काम करता है। उसने खतौली में हाल ही में 100 गज का बेचा है। प्लाट की ढाई लाख रुपये की रकम जमा कराने के लिए वह बृहस्पतिवार सुबह नगर में स्थित पीएनबी की शाखा में गया था। उसने पैसा जमा करने का फार्म भरते समय रुपये भी पास में रख लिए। इसी बीच मौका पाकर 12 से 15 वर्ष की उम्र का किशोर वहां पहुंचा और उसके रुपये उठाकर वहां से चलता बना। मुन्ना फार्म भरकर खिड़की की तरफ बढ़ने लगा तो रुपये गायब थे।
विज्ञापन

उसने बैंक प्रबंधक सतेंद्र सिंह तोमर से मामले की शिकायत की। सूचना पर पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विरेंद्र चौधरी, साजिद हसन, ललित गुप्ता समेत अन्य व्यापारी और पुलिस मौके पर पहुंची। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर उसमें कैद चोर की पुलिस ने तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने जल्द ही इस घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। इस मामले में मुन्ना ने चोरी की तहरीर थाने में दी है। सीओ आरपी शाही का कहना है कि मामले में लिखापढ़ी की जा रही है। जल्द ही घटना के खुलासे का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed