फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two accused run away from police custody

कोतवाली थाने से दो अलग-अलग आरोपी भागे, बाद में दबोचे

Fri, 10 Dec 2021 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
two accused run away from police custody
फायरिंग-छेड़छाड़ के आरोपी कोतवाली से भागे, बाद में पकड़े
विज्ञापन

मेरठ। इस्माइलनगर में फायरिंग के मामले में नामजद आरोपी अरशद और छेड़छाड़ के मामले में आरोपी आशिक कोतवाली से भाग गए। बाद में पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। इनमें भागते समय गड्ढे में गिरने से एक आरोपी का हाथ भी टूट गया।
इस्माइलनगर में एक दिसंबर को आबिद और भोला में मारपीट हुई थी। इसमें भोला और उसके साथियों ने फायरिंग की थी, भोला जेल चला गया। वहीं अरशद सहित कई नामजद आरोपी फरार चल रहे हैं। बृहस्पतिवार को अरशद कोतवाली में सरेंडर करने पहुंचा। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बताया गया कि दरोगा ने अरशद से कहा कि तुम पर ऐसी धारा लगाऊंगा कि जल्दी नहीं छूटेगा। तभी अरशद पुलिस कस्टडी से भाग गया। पुलिस ने पीछे दौड़ लगा दी। अरशद आगे-आगे और पुलिस शोर मचाती पकड़ो-पकड़ो कहती पीछे दौड़ती रही। थाने से करीब 300 मीटर दूर अरशद गड़्ढे में गिर गया। इसमें अरशद का हाथ टूट गया, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

वहीं, छेड़छाड़ के मामले में एसओजी ने आशिक निवासी भावनपुर को पकड़कर कोतवाली पुलिस को सौंपा। पुलिस ने पीड़िता को थाने बुलाया। पीड़िता के थाने में आने से पहले आरोपी भाग गया। बाद में पुलिस ने उसे सुभाष बाजार से गिरफ्तार कर लिया। लिसाड़ीगेट की युवती से दुष्कर्म के मामले में आशिक जेल गया था। छह महीने बाद आरोपी जमानत पर छुटा। वह फिर से पीड़िता को फोन कर परेशान करने लगा। एसओजी ने बृहस्पतिवार आशिक को पकड़ लिया। वहीं, युवती ने कोर्ट मैरिज की बात भी कही। यह बात सामने आने पर आशिक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आरोपी थाने से कैसे भागे थे, इसकी जांच होगी। थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी जाएगी। -अरविंद चौरसिया, सीओ कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed