फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused of firing arrested, one accused injured while jumping from the car and running away

फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी से कूदकर भागते समय एक आरोपी घायल

Tue, 02 Sep 2025 10:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Two accused of firing arrested, one accused injured while jumping from the car and running away
लावड़- फायरिंग के आरोपी औरंगजेब और आफाक को जेल भेजती पुलिस। स्रोत : पुलिस
लावड़। खरदौनी गांव निवासी सद्दाम पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों औरंगजेब और आफाक को सोमवार देर रात पुलिस ने दबिश देकर पकड़ लिया। थाने ले जाने के दौरान आरोपी औरंगजेब पुलिस गाड़ी से कूदकर भागने लगा और घायल हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार देर रात सद्दाम के दोस्तों औरंगजेब, आफाक व शावेज ने मोबाइल पर बात करने के विवाद में सद्दाम पर फायरिंग की थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सद्दाम के पिता सगीर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार देर रात पुलिस ने औरंगजेब व आफाक को गिरफ्तार कर लिया था और उनकी निशानदेही पर तमंचा व खोखा बरामद किया। एसपी देहात राकेश मिश्रा ने बताया कि औरंगजेब गाड़ी से कूदकर भागना चाहता था, इस कारण वह गाड़ी से कूदने के दौरान घायल हो गया और उसके हाथ में चोट लग गई। आरोपी को अस्पताल में उपचार दिलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed