फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused of cow slaughter injured in police encounter; three absconding.

Meerut News: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी के दो आरोपी घायल, तीन फरार

Mon, 17 Aug 2026 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two accused of cow slaughter injured in police encounter; three absconding.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानीखुर्द। थाना जानी पुलिस और स्वाट टीम ने शनिवार देर रात रसूलपुर धौलड़ी-रघुनाथपुर मार्ग स्थित महपा मोड़ के पास आम के बाग में गोकशी की घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, तीन आरोपी भाग गए।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान आतिफ उर्फ मोटा निवासी सिवाल खास और सुहेब उर्फ शोएब उर्फ राजा निवासी रूहासा, थाना दौराला के रूप में हुई है। वहीं, मौके से फरार आरोपियों की पहचान गुड्डू उर्फ फैसल, समीर और मौहम्मद के रूप में हुई है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, सफेद रंग की होंडा अमेज कार, 5,200 रुपये नकद, दो जीवित गोवंश और पशु काटने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी आतिफ उर्फ मोटा ने सिवालखास क्षेत्र में हुई भैंसा चोरी की एक घटना में भी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर मेरठ के अलग अलग थानों में सात-सात मुकदमें दर्ज है।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed