{"_id":"6a8b120ee0a0660a1e000cb3","slug":"two-accused-arrested-with-stolen-car-swift-dzire-was-stolen-from-delhi-meerut-news-c-73-1-smrt1029-108404-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चोरी की कार समेत दो आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी हुई थी स्विफ्ट डिजायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चोरी की कार समेत दो आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली से चोरी हुई थी स्विफ्ट डिजायर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की कार समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दिल्ली नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई है।
खरखौदा पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे पुलिस टीम मोहिउद्दीन रोड पर आम के बाग के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में आती सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर जांच की गई तथा कार सवार सवार अरुण और सनी निवासी ग्राम गगोल, थाना परतापुर से गाड़ी के बारे में पूछताछ की गई जिसमें दोनों युवकों को द्वारा संतुष्टि पूर्ण जवाब न देने पर दोनों को हिरासत में ले लिया। वाहन की जांच में कार चोरी की निकली।
सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि जांच में सामने आया कि कार के संबंध में दिल्ली के मैदानगढ़ी थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज है।आरोपी अरुण के खिलाफ थाना परतापुर में पूर्व से कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं सनी के खिलाफ भी खरखौदा थाने में मुकदमा दर्ज है। पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- --