फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two accused arrested in theft case

नौचंदी पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Sun, 12 Sep 2021 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
two accused arrested in theft case
नौचंदी पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र की शिव सरोवर कालोनी में एक माह पूर्व हुई चोरी का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चोरी का कुछ माल भी बरामद किया गया है। उनके दो साथी फरार हैं। इनकी तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, शिव सरोवर कालोनी निवासी रोहित कुमार गर्ग पुत्र रामेश्वर दयाल गर्ग के बंद मकान में छह अगस्त को चोरी हुई थी। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला नहीं तोड़ा। इसके चलते घटना का करीब 10 दिन बाद तब पता चला, जब रोहित अपने घर लौटे। उनकी ओर से तहरीर दी गई। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इनमें एक संदिग्ध बुलेट बाइक नजर आई। पुलिस ने बुलेट की तलाश शुरू की। शुक्रवार देर रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान ऐसी ही एक बाइक को रोका। तलाशी लेने पर युवकों के पास से कुछ जेवरात मिले।
विज्ञापन

ये आरोपी आबिद निवासी बहरामपुर थाना जानी हाल निवासी बिसमिल्लाह गार्डन लिसाड़ीगेट और फिरोज पुत्र हनीफ निवासी बहरामपुर थाना जानी हैं। फरार साथी आमिर निवासी बहरामपुर बताया गया है। आरोपियों ने बताया कि वारदात के बाद तीनों ने हिस्सा कर लिया। कुंडल, बाली और 25 हजार रुपये नकद फरार आमिर और उसके साथी के पास हैं। इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed