फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused arrested for firing in Humayunpur, illegal pistol recovered

Meerut News: हुमायूंपुर में फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Apr 2026 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for firing in Humayunpur, illegal pistol recovered
हस्तिनापुर। गांव हुमायूंपुर में मंगलवार को हुए दो पक्षों के विवाद के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

हस्तिनापुर थाना पुलिस के अनुसार, हुमायूंपुर निवासी प्रवीण ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उसके घर पर फायरिंग और हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसके पुत्र आयुष के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और पत्थरों से मारपीट की। हमले में अशोक निवासी ग्राम मीवा और सौरभ निवासी ग्राम रसूलपुर गावड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले में सात नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। थानाध्यक्ष शशांक द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार को नामजद आरोपी सुरेंद्र उर्फ साधु और जोनी भड़ाना निवासी ग्राम अलीपुर मोरना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को अलीपुर मोरना के जंगल स्थित एक ट्यूबवेल से पकड़ा गया। आरोपियों के पास से 315 बोर का तमंचा,कारतूस और बलकटी बरामद की गई है। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed