{"_id":"5d9cefae8ebc3e93bb4c6f12","slug":"two-accuse-arrested-in-the-offence-of-try-to-woman-murder-kithor-news-mrt447471157","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को मारने की कोशिश, दो को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को मारने की कोशिश, दो को जेल भेजा
विज्ञापन
पीड़िता जिस को ससुराल वाले जलाकर मार रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुच कर विवाहिता को बचाया, दो आरोपियो?
- फोटो : KITHOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को मारने की कोशिश, दो को जेल भेजा
किठौर। शाहजहांपुर में विवाहिता ने ससुरालियों पर मारपीट करने और तेल डालकर जान से मारने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की। महिला ने सास सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सास और जेठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
दिल्ली निवासी नरगिस ने बताया की उसकी शादी करीब एक वर्ष पूर्व शाहजहांपुर निवासी तालिब से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष किसी न किसी बात को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी गई। पीड़िता ने बताया कि मंगलवार को सास शबाना खातून, ननद कुमायता, साइन और जेठ तैय्यब और ताहिर ने मारपीट की। विरोध करने पर पांचों ने उसे पकड़ लिया और केरोसिन छिड़कर आग लगाने की कोशिश की। किसी तरह वह उनसे छूटकर भाग निकली। थाने आकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मौके से सास शबाना और तैय्यब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में पांचों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चौकी इंचार्ज विकास चौहान ने बताया की पीड़िता के तीन बहनों की शादी एक ही घर में हुई है। किसी बात को लेकर आपस में विवाद चल रहा है। पीड़िता की डॉक्टरी कराई गई है। बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।