फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   twelve more jamaties beat Corona in Meerut, discharged from hospital, one more corona positive in Bijnor

मेरठ में 12 और जमातियों ने कोरोना को दी मात, अस्पताल से मिली छुट्टी, बिजनौर में एक और मिला कोरोना पाॅजिटिव

Mon, 27 Apr 2020 02:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 Apr 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
twelve more jamaties beat Corona in Meerut, discharged from hospital, one more corona positive in Bijnor
lockdown - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बिजनौर  में आज एक और कोराना पाॅजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हाॅटस्पाॅट मानकर सील कर दिया है। पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। वहीं मेरठ में केसरगंज के किराना दुकानदार की मौत के बाद रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं क्वारंटीन में रह रहे 12 और जमातियों ने कोरोना को मात दी है।

विज्ञापन


मेरठ में सोमवार को 12 और जमातियों ने कोरोना को मात दी है। ये पांचली खुर्द में भर्ती थे। इनकी छुट्टी हो गई है। अब तक मेरठ में 48 लोगों की छुट्टी हो चुकी है। इनमें 30 जमाती हैं। 24 घण्टे के भीतर इनकी दो रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। हालांकि अभी इन्हें 14 दिन क्वारंटीन में रहना होगा।
विज्ञापन


केसरगंज के किराना दुकानदार के बेटे और पत्नी की आज रिपोर्ट आएगी। किराना दुकानदार का बेटाा ब्रह्मपुरी में दुकान करता है। ऐसे में यदि इनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आती है तो ब्रह्मपुरी में कोरोना की चेन लंबी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर जिले में एक और नए कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉक्टर पीआर नायर ने बताया कि यह नया केस मिलने के साथ ही अभी तक जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या कुल 27 हो गई है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलदौर में कुल 27 पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। इनमें 18 मरीज बिजनौर तथा नौ मरीज जनपद मुरादाबाद के हैं। बिजनौर जिले के छह मरीज संभल और दो मरीज मुरादाबाद में भर्ती हैं।

उन्होंने बताया कि मोहल्ला चाहशीरी का यह व्यक्ति कश्मीर जमात में शामिल होकर लौटा था। पुलिस ने इस जमाती को घर से निकलकर पूरे मोहल्ले को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed