फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tushar murder case: Police raid after sister's video goes viral

तुषार हत्याकांड : बहन का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दी दबिश

Mon, 08 Jun 2026 08:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
Tushar murder case: Police raid after sister's video goes viral
- नामजदों का गैर जमानती वारंट जारी करने की तैयारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। तुषार हत्याकांड में मृतक की बहन का सोशल मीडिया पर अपने पिता को बेकसूर बताते हुए मुख्य अपराधी बिट्टू व अन्य पर पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का वीडियो वायरल हुआ तो तुरंत ही पुलिस अलर्ट हो गई। वांछित अपराधियों के ठिकानों पर पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी। वहीं पुलिस बिट्टू का गैर जमानती वारंट जारी करने की तैयारी में लगी है।
खरखौदा पुलिस ने तुषार हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा कर दिया था। पुलिस ने संपत्ति का विवाद बताते हुए पिता सुंदर को ही बेटे का हत्यारा बताते हुए उसे व उसके साथी अमित को जेल भेज दिया था। हत्या के दौरान तुषार की बहन मोना ने पहले पिता द्वारा भाई की हत्या किए जाने की सूचना दी थी, लेकिन खुलासे के दिन वह अपने पिता से मिली और कैंसर से पीड़ित अपने बीमार पिता की हालत देखी तो उसने पिता से बात करने के बाद उन्हें निर्दोष बताया और तरुण त्यागी व बिट्टू उर्फ अरविंद त्यागी को हत्या का मास्टरमाइंड बताया।
विज्ञापन

मोना ने पुलिस द्वारा किए गए खुलासे को गलत बताए हुए पिता को निर्दोष बताया और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इसे लेकर मोना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल किया। रविवार को वायरल वीडियो के तुरंत बाद खरखौदा पुलिस अलर्ट हो गई। रविवार को ही पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस ने हापुड़ में बिट्टू त्यागी के आवास पर पहुंचकर वहां रह रहे किरायेदारों से तुरंत मकान खाली कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस आरोपी बिट्टू उर्फ अरविंद का गैर जमानती वारंट लेने कोर्ट पहुंची लेकिन वहां पहले ही बिट्टू त्यागी द्वारा आत्मसमर्पण की अर्जी लगी मिली। उधर, पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस द्वारा किए गए खुलासे को लेकर आला अधिकारियों से शिकायत की जाएगी और खुलेआम घूम रहे मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी।


सुंदर की रिमांड की सुनवाई 11 को
खरखौदा पुलिस तुषार के हत्या आरोपी पिता सुंदर का रिमांड लेने न्यायालय पहुंची है। रिमांड की सुनवाई 11 जून को होगी। उसके बाद ही रिमांड का दिन तय होगा।

तुषार की गोली मारकर की गई थी हत्या
एक जून को तुषार त्यागी किसी की कॉल आने के बाद घर से अपनी गाड़ी में खाना लेकर चला था। इसी रात परिजनों के साथ खोजबीन में लगे मृतक के दोस्त कृष के फोन पर बिट्टू त्यागी ने तुषार की हत्या की जानकारी दी थी। इसके बाउ तुषार का गोली लगा शव बुलंदशहर हाईवे पर पांची अंडरपास के पास उसी की स्कॉर्पियो में मिला था।
कोट...
खरखौदा पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। -प्रमोद कुमार सिंह, सीओ, किठौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed