फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Turist sent to Saudi Arabia on VJ, camel

टूरिस्ट वीजे पर सऊदी अरब भेजा, चराने पड़ गए ऊंट

Fri, 14 Jul 2017 05:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 14 Jul 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
Turist sent to Saudi Arabia on VJ, camel
टूरिस्ट वीजा

सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी का झांसा देकर एक युवक से सवा लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित युवक को टूरिस्ट वीजे पर सऊदी अरब भेज दिया, जहां शेख ने उसे बंधक बनाकर ऊंट चराने का काम कराया। किसी प्रकार परिजनों ने उसे घर बुलाया। आरोपी के खिलाफ पीड़ित ने रिपोर्ट कराकर कार्रवाई की मांग की है।      

विज्ञापन


हापुड़ के अलीपुर बाग निवासी रिजवान पुत्र यामीन ने नईमंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिजवान ने बताया कि कुछ महीने पहले मुजफ्फरनगर के महमूदनगर निवासी आरोपी अहमद उर्फ छोटू पुत्र जाहिद से दिल्ली में मुलाकात हुई। अहमद ने खुद को बड़ा ठेकेदार बताया। उसने युवकों को सऊदी में नौकरी दिलाने की बात बताई। इसके चलते आरोपी ने उसके भाई रिहान को सऊदी में ड्राइवर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसकी एवज में अहमद ने 1.40 लाख रुपये का खर्च आना बताया। रिजवान ने 12 जनवरी को अहमद को एक लाख रुपये दे दिए। इसके बाद अहमद ने एग्रीमेंट तैयार कर उसके भाई रिहान के नाम 11 मार्च को मोबाइल व्हाट्सएप पर वीजा भेजा। रिहान सऊदी में वीजा के पते पर पहुंचा, तो पता चला कि वीजा टूरिस्ट के रूप में दिया गया है। इस पर कंपनी ने रिहान को बंधक बनाकर उससे ऊंट चराने का काम लिया। किसी प्रकार परिजनों से संपर्क कर युवक सऊदी अरब से घर लौटा। मामले को लेकर पीड़ितों ने आरोपी अहमद से रुपये वापस करने और धोखाधड़ी की बात की, तो उसने मारपीट करने की कोशिश की। बृहस्पतिवार को आरोपी के खिलाफ रिजवान ने रुपये हड़पने, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करने में लगी है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed