{"_id":"603167e08ebc3e14fc003e02","slug":"tubewell-connections-will-not-be-cut-now-laward-news-mrt5263884137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाए पर अब ट्यूबवेल के कनेक्शन नहीं कटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाए पर अब ट्यूबवेल के कनेक्शन नहीं कटेंगे
विज्ञापन

दौराला। बकाया होने पर अब किसानों की ट्यूबवेल का कनेक्शन नहीं कटेगा। बकाया बिल जमा करने के लिए अब विद्युत निगम के अधिकारी कर्मचारियों के साथ किसानों के दरवाजे पर पहुंचकर बकाया बिल जमा करने के लिए प्रेरित करेंगे।
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पूर्व में बकाया होने पर आम आदमी के बिजली कनेक्शन नहीं काटने के आदेश जारी किए थे। जिसके बाद विद्युत निगम के अधिकारियों ने बकाएदारों के घर जाकर बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया था। इसी क्रम में अब किसानों को भी राहत दी गई है।
एसडीओ दौराला विनेश कुमार का कहना है कि ऊर्जा मंत्री के आदेश पर अब विद्युत निगम के अधिकारी व कर्मचारी ट्यूूबवेल का विद्युत कनेक्शन नहीं काटेंगे। बल्कि किसानों के घर जाकर उन्हें जल्द से जल्द बिल जमा करने के लिए प्रेरित करेंगे। सकौती उपखंड में 10 हजार से ऊपर वाले करीब तीन हजार किसान बकाएदार हैं।