{"_id":"6171cfe9853b851f682b877b","slug":"trying-to-burn-wife-by-pouring-petrol-meerut-news-mrt561693930","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश
विज्ञापन
पत्नी पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश
मेरठ। लिसाड़ी गेट के तारापुरी में पति ने पत्नी के मायके पहुंच कर पेट्रोल डालकर हमले की कोशिश की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आरोपी कई दिन से पत्नी को जबरन घर पर बुला रहा था, पत्नी के मना करने पर जान से मारने की नीयत से पेट्रोल लेकर पहुंचा था।
तारापुरी की रहने वाली रुखसार का निकाह तीन साल पहले रिजवान निवासी जामिया चौक से हुआ था। छह महीने से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। थाने में बैठकर अलग-अलग रहने की सहमति भी बन गई थी। पिछले कुछ दिनों से पति रिजवान पत्नी रुखसार को जबरन घर पर बुलाने के लिए दबाव बना रहा है। रुखसार के मना करने पर रिजवान बृहस्पतिवार को रुखसार के घर पेट्रोल लेकर पहुंच गया। पेट्रोल डालकर हमला करने की कोशिश की। सूचना पर लिसाड़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।