फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Truthful righteous and skilled yogi Krishna: Rajesh Sethi

सत्यवादी धर्मात्मा नीति निपुण योगेश्वर कृष्ण : राजेश

Sun, 17 Aug 2025 06:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
Truthful righteous and skilled yogi Krishna: Rajesh Sethi
सुनील कैथवास....आर्य समाज मंदिर थापर नगर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाआें ने भजन पाठ किया।
मेरठ। आर्य समाज थापर नगर के रविवारीय सत्संग पर जन्माष्टमी का महत्व बताया गया। अध्यक्ष राजेश सेठी ने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने योगेश्वर कृष्ण को नीति निपुण कहा है। राजेश सेठी ने कहा कुछ जगह भगवान कृष्ण का असत्य स्वरूप प्रस्तुत करते हैं। जन्म से ही भगवान कृष्ण को अनेकानेक विपत्तियों का सामना करना पड़ा फिर भी उनके जीवन में लेशमात्र भी विषाद नहीं रहा। कार्यक्रम में प्रीति सेठी , चांद ग्रोवर, ऋचा सेठी, सुमन आनंद, सुमन आनंद,धर्म वीर, शिव कुमार भसीन ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए। आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री के ब्रह्मत्व में देवयज्ञ संपन्न हुआ। यजमान विजय बंसल रहे। कार्यक्रम में आनंद वर्धन झा, नरेंद्र कालरा, अजय प्रेमी, आशीष सेठी, कृष्ण कुमार वर्मा, मनीष शर्मा रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

आर्य समाज बुढ़ाना गेट में हुआ राष्ट्र रक्षा यज्ञ
मेरठ। आर्य समाज बुढ़ाना द्वार पर राजेंद्र शास्त्री द्वारा राष्ट्र रक्षा यज्ञ संपन्न कराया गया। यजमान अमित कांत रहे। सेवानिवृत्ति कर्नल नरेश गोयल ने कहा देश की रक्षा के लिए सैनिक अपने प्राणों की आहुति लगा देते हैं। लेकिन उनको पहले वह सम्मान नहीं मिलता था। जिसके वह हकदार थे। आज सैनिकों को सम्मान मिल रहा है। क्रांतिकारी को भी सम्मानित दर्जा नहीं दिया गया। जिस सम्मान के वह अधिकारी थे। जिला प्रधान सुशील बंसल ने सभी क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने भगवान कृष्ण के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में योगेश गुप्ता, संजय गुप्ता, सोम प्रकाश रस्तौगी, विजय आर्य, चंद्रगुप्ता, नरेश गुप्ता, विपिन गर्ग, गीता बंसल, रेखा, लता गुप्ता रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed