फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   truck me lagi aag

ट्रक में लगी आग, लूट ले गए शराब  

Fri, 12 Jan 2018 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Jan 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
truck me lagi aag
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गढ़ रोड पर एक ट्रक में बुधवार रात आग लग गई। दमकल ने आग पर काबू भी पा लिया। लेकिन पता नहीं था कि ट्रक में नए कागजों के बीच 21 लाख की शराब भी लदी है। बृहस्पतिवार सुबह कागज और शराब लूटने की होड़ मच गई। सूचना पर पहुंचे एसओ और सीओ ने भीड़ को दौड़ा लिया। मेडिकल पुलिस ने ट्रक को थाने ले जाकर सीज कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राजस्थान नंबर का यह ट्रक बुधवार रात गढ़ रोड पर सरायकाजी मोड़ के पास ब्रेक फेल होने पर डिवाइडर पर चढ़ गया था। ट्रक में नया कागज भरा हुआ था। जाम लगने पर चालक रात में क्रेन बुला लाया था। क्रेन जैसे ही ट्रक को खींचकर सड़क किनारे लगा रही थी तो ट्रक में भरा कागज एचटी लाइन से छूने पर आग लग गई थी। जिस पर दमकल ने आग पर काबू पाया। एसओ मेडिकल ने ट्रक के पास दो पुलिसकर्मी तैनात कर दिए थे।
विज्ञापन


इसमें तो शराब भरी है
बृहस्पतिवार सुबह वहां से गुजरते लोग ट्रक से नया कागज उठाकर ले जाने लगे। कुछ लोग ट्रक में चढ़ गए। मौके पर मौजूद सिपाही तमाशबीन बने रहे। इस बीच पता चला कि कागजों के बीच में शराब भरी हुई है तो लोगों में शराब लूटने की होड़ मच गई। मौके पर हुजूम उमड़ा तो कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। सीओ सिविल लाइन चक्रपाणि त्रिपाठी और एसओ मेडिकल सतीश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठी फटकारकर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ट्रक को मेडिकल थाने ले गई। ट्रक में करीब 350 पेटी शराब भरी हुई थी। शराब पंजाब मार्का थी। अवैध शराब को नए कागजों के बोरों में छिपाकर लाया गया था। एसओ मेडिकल ने बताया कि करीब 21 लाख रुपये की शराब को थाने में रखा गया है। शराब की पेटियों का गत्ता जलकर राख हो गया। ट्रक से मिली आरसी में रमेश निवासी उदयपुर, राजस्थान का नाम पता सामने आया है। पुलिस ने आरसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात भर की पुलिस ने रखवाली
बुधवार रात जब ट्रक में आग लगी थी तो चालक मौके से फरार हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक की जांच करने की जहमत तक नहीं उठायी थी। दो सिपाही जरूर रात भर ट्रक की रखवाली करते रहे। बृहस्पतिवार सुबह लूट मचने पर शराब का पता चला। इस दौरान की एक वीडियो भी वायरल हो गई, जिसमें कोई कोरे कागज तो कोई पेटी से पव्वे, हाफ और बोतल ले जाते दिखाई पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed