{"_id":"6adccdc99e073e9d48063787","slug":"truck-hits-motorcycle-in-front-of-daurala-police-station-father-and-son-critically-injured-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106641-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दौराला थाने के सामने ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर पिता-पुत्र गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दौराला थाने के सामने ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर पिता-पुत्र गंभीर
विज्ञापन
मटौर गांव से दौराला बाजार जाते समय हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दौराला थाने के सामने शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौराला पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल ले गए।
मटौर गांव निवासी राजा शनिवार को अपने पिता बाबूराम के साथ बाइक से दौराला बाजार जा रहे थे। जैसे ही वे दौराला थाने के सामने पहुंचे पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी दौराला में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ शिव ठाकुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
-- -- -- -- -- -