फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Truck driver and operator died after being crushed by a car

कार से कुचलकर ट्रक चालक व परिचालक की मौत

Sun, 25 May 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Truck driver and operator died after being crushed by a car
सड़क हादसे के मृतक मुरसलीन का फाइल फोटो (परिजन)
मेरठ। लोहियानगर क्षेत्र में मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर शुक्रवार रात करीब 12 बजे फफूंड़ा गांव के सामने ट्रक चालक फाजिल (21) और परिचालक मुर्सलीन (35) की कार से कुचलकर मौत हो गई। दोनों टायर में आग लगने पर ट्रक से नीचे उतरे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। आरोपी कार मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार में कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरु कर दी।
विज्ञापन

मुंडाली क्षेत्र के गांव जसौरा निवासी फाजिल ट्रक चालक था। शुक्रवार रात वह गांव सफियाबाद लोटी निवासी परिचालक मुर्सलीन के साथ ट्रक में मक्का के बोरे लेकर हरियाणा जा रहा था। फफूंड़ा गांव के सामने ट्रक के टायर में अचानक आग लग गई। ट्रक रोककर फाजिल और मुर्सलीन नीचे उतरे और आग बुझाने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी और कुचलते हुए निकल गई। फाजिल की मौके पर ही मौत हो गई। मुर्सलीन को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने यातायात सुचारु कराया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी कार चालक को तलाश किया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



फाजिल और मुर्सलीन को तड़पता छोड़ भाग निकला कार चालक
समय से अस्पताल में भर्ती कराते तो बच सकती थी जान



संवाद न्यूज एजेंसी



मेरठ। कार से कुचलने के बाद फाजिल और मुर्सलीन सड़क पर तड़पते रहे। आरोपी चालक उन्हें छोड़कर भाग निकला। घायलों को यदि सही समय पर अस्पताल में भर्ती कराया जाता तो उनकी जान बचाई जा सकती थी। दोपहर में दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे। करीब पांच बजे दोनों के शव दफनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




फाजिल और मुर्सलीन की मौत के बाद परिजनों का रोते हुए बुरा हाल हो गया। फाजिल के पिता सरताज भी ट्रक चालक हैं। चार भाईयों में फाजिल तीसरे नंबर पर था। बड़ा भाई शावेज मजदूरी करता है। दूसरे नंबर का भाई अनस चालक है। शनिवार को अनस को चालक की नौकरी के लिए सऊदी अरब जाना था। भाई की हादसे में मौत के कारण वह नहीं जा पाया। सबसे छोटा भाई अर्श अभी पढाई कर रहा है। दो बहनें भी हैं। सभी भाई-बहन अविवाहित हैं।




सात साल पहले हुई थी मुर्सलीन की शादी
हादसे में मारा गया मुर्सलीन चार भाईयों और तीन बहनों में सबसे बड़ा था। करीब सात साल पहले उसकी शादी गुड्डी से हुई थी। दोनों की अभी तक कोई संतान नहीं है। पति की मौत की खबर मिलते ही गुड्डी रोते हुए बेसुध हो गई। मुर्सलीन के पिता अशरफ खेती करते हैं। दूसरे नंबर का भाई सलीम सऊदी अरब में चालक की नौकरी करता है। सलीम की भी शादी हो चुकी है। तीसरे नंबर के अतस और सबसे छोटे अफलस समेत तीन बहन अविवाहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed