{"_id":"63adfb9e9e54ad5c13009920","slug":"truck-dragged-doctor-couple-s-car-50-meters-city-news-mrt619808235","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डॉक्टर दंपती की कार को 50 मीटर घसीटकर ले गया ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डॉक्टर दंपती की कार को 50 मीटर घसीटकर ले गया ट्रक
विज्ञापन
डॉक्टर दंपती की कार को 50 मीटर घसीटकर ले गया ट्रक
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र की हापुड़ चुंगी पर बृहस्पतिवार दोपहर बड़ा हादसा होने से बच गया। एक बेकाबू ट्रक डॉक्टर दंपति की कार को 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान कार में चीख-पुकार मच गई और खौफ से दंपती सहम गए। गनीमत रही कि डॉक्टर दंपती की जान बच गई।
पुलिस के मुताबिक थापर नगर निवासी डॉ. ललित मोहन अपनी पत्नी के साथ बृहस्पतिवार दोपहर कार से जा रहे थे। हापुड़ चुंगी पर पीछे से आए सिलिंडर से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को साइड से टक्कर मार दी। यह ट्रक इस कार को करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गया। यह देख कुछ लोगाें ने ट्रक रोकने की कोशिश की तो चालक वाहन छोड़कर भाग गया। बाद में दोनों बदहवास हालत में कार से उतरे। उन्होंने बताया कि वह काफी सहम गए थे। शुक्र है कि जान बच गई। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने दोनों का हाल जानने के बाद ट्रक को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी दिनेश कुमार उपाध्याय का कहना है कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।