फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Truck crushes leg of bike riding dairy operator

Meerut News: ट्रक ने बाइक सवार डेयरी संचालक का पैर कुचला

Thu, 21 Nov 2024 03:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Truck crushes leg of bike riding dairy operator
सरधना। बिनौली रोड पर देवी मंदिर के पास मंगलवार की शाम बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। ट्रक का पहिया युवक के पैर को कुचलते हुए निकल गया। जबकि उसकी बाइक पहिये की नीचे फंस गई। किसी तरह उसे बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नंगला ऑर्डर रोड निवासी शहजाद पुत्र अख्तर डेयरी संचालक है। मंगलवार देर शाम वह बाइक पर सवार होकर देवी मंदिर स्थित एक स्टोर से दवाई लेने जा रहा था। देवी मंदिर के निकट पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह नीचे गिर गया। उसकी बाइक ट्रक के पिछले पहियों में फंस गई। काफी दूर तक ट्रक ने उसे घसीटा और उसके पैर को कुचलते हुए आगे निकल गया। लोगों ने शोर मचाकर ट्रक को रोका। काफी मशक्कत के बाद शहजाद को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed