फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Truck caught fire in saharanpur due to short circuit

यूपी: सहारनपुर में लकड़ी से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Mon, 28 Dec 2020 01:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 28 Dec 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
Truck caught fire in saharanpur due to short circuit
fire in truck - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रविवार देर रात खाताखेड़ी क्षेत्र में खड़े लकड़ी से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से ट्रक में रखी लाखों की कीमत की लकड़ी जलकर राख हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अुसार जिले के खाताखेड़ी क्षेत्र में रविवार देर रात यूनिवर्सल स्कूल के सामने बिजली के तारों में शॉर्ट होने पर लकड़ी के सामान से भरे ट्रक में लगी भीषण आग लग गई। थाना मंडी क्षेत्र के खाताखेड़ी इलाके के फरमान मस्जिद के पास यह घटना हुई।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने तकरीबन आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हाईटेंशन तारो में शार्ट सर्किट होने के कारण हादसा होना बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed