फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Troubled changing weather, growing sick

बदलता मौसम कर रहा परेशान, बढ़ रहे बीमार

Sun, 14 Mar 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Troubled changing weather, growing sick
बदलता मौसम कर रहा परेशान, बढ़ रहे बीमार
विज्ञापन

बिजनौर। कभी गर्मी, कभी सर्दी, मौसम का यह बदलाव लोगों को बीमार बना रहा है। जिला अस्पताल हो या निजी चिकित्सक मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है और ऐसे में सर्दी, जुकाम और बुखार जकड़ लेता है। जिला अस्पताल में ही शनिवार को वायरल बुखार के पीड़ितों की संख्या 200 तक पहुंच गई।
आजकल दोपहर में गर्मी और सुबह-शाम में ठंड हो रही है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. हरिओम गुप्ता बताते हैं कि ऐसे मौसम में खानपान और रहन-सहन के मामले में खास ध्यान देने की जरूरत होती है। सर्दी होने पर गर्म पेय पदार्थों का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए। उन्होंने बताया कि आजकल लगभग 350 लोग ओपीडी पहुंच रही है। इनमें से करीब 200 मरीज सर्दी खांसी, जुकाम, वायरल, बुखार आदि से पीड़ित हैं। एक सप्ताह में इन बीमारियों के शिकार लोगों की संख्या में सौ तक बढ़ गई है।
विज्ञापन

विश्नोई नर्सिंग होम के वरिष्ठ फिजीशियन डा. राहुल विश्नोई का कहना है कि गर्मी होने पर खूब पानी और अन्य पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए। ऐसे मौसम में वायरल बुखार के मामले सबसे अधिक बढ़ते हैं। इससे बचने के लिए किसी भी प्रकार से लापरवाही न बरतें। उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन करीब 250 मरीजों की ओपीडी करते हैं। इनमें से अधिकांश मरीजों में सीजनल ब्रोंक्योलाइटिस, अस्थमा, नजला, जुकाम आदि बीमारियों से पीड़ित मरीज मिल रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में प्रतिदिन 80 से 90 मरीजों का इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीवनी नर्सिंग होम के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. नवनीत गर्ग ने बताया कि बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। इस मौसम में वैसे तो सभी को विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को खास एहतियात बरतने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि पांच साल तक के बच्चों में सीजनल बीमारियों की समस्या अधिक है। हर रोज करीब 300 ओपीडी में लगभग 250 बच्चे खांसी, नजला, जुकाम, निमोनिया आदि के आ रहे हैं। दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंड पड़ने से यह समस्या बढ़ रही है।
बदलते मौसम में बरतें ये सावधानियां
-बदलते मौसम में संक्रमण का खतरा होता है, ऐसे में सूती वस्त्र ही पहनने चाहिए।
-पौष्टिक आहार लेना चाहिए, इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
-खानपान का विशेष ध्यान रखें, पर्याप्त पानी पीना चाहिए।
- ठंडे पदार्थों का सेवन भी कई बार वायरल बुखार का कारण बन जाता है।
- अगर सिर दर्द या बुखार महसूस हो तो अपनी मर्जी से दवा न लें। विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह से ही लें।
- सुबह की सैर के साथ-साथ योग भी अच्छा व्यायाम होता है। बदलते मौसम में नियमित योग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed