फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Troubled by wife's infidelity, young man hanged himself

आत्महत्या : पत्नी की बेवफाई से तंग आकर फांसी के फंदे पर झूला युवक, मरने से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट की वीडियो

Sun, 04 Jul 2021 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 04 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Troubled by wife's infidelity, young man hanged himself
प्रतीकात्मक तस्वीर

मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को स्कूल से शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। पत्नी की बेवफाई से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक ने मरने से पहले एक वीडियो भी वायरल किया है। इसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी और ससुराल वालों को ठहराया है।

विज्ञापन


मलियाना शक्तिनगर निवासी मनोज कुमार (23) की शादी छह साल पहले पास ही अन्य मोहल्ले की युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में विवाद रहने लगा। बेटे के जन्म के बाद भी विवाद जारी रहा। इसके चलते शुक्रवार दोपहर मनोज की पत्नी बिना कुछ बताए कहीं चली गई। उसे काफी ढूंढा गया।
विज्ञापन


रात होने पर परिवार के लोग मनोज की ससुराल पहुंचे। वहां कुछ देर में ही युवती पहुंची तो मनोज को गुस्सा आ गया और उसने थप्पड़ मार दिया। इस पर ससुराल वालों ने भी मनोज को पीटा और हाथापाई हुई। बाद में मनोज और उसका परिवार घर पहुंचे। रात में सब सो गए तो मनोज ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वीडियो वायरल करने के बाद दुपट्टे से फंदा लगाया
मरने से पहले मनोज ने रोते हुए एक वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इसके बाद संदली लगाकर पत्नी के दुपट्टे के सहारे फंदे पर झूल गया। सुबह करीब 10 बजे जब मनोज सोकर नहीं उठा तो परिजनों से पहले उसका फ़ोन बजाया। फोन नहीं उठा तो मां छत पर बने उसके कमरे पर पहुंच गई। बेटे को लटका देख मां की चीख निकल गई। शव नीचे उतार परिजन उसे अस्पताल लेकर भी पहुंचे लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।

 
अवैध संबंधों का लगाया आरोप
बेटे की मौत के बाद पिता सतीश कुमार ने थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि मनोज ने अपनी पत्नी को दूसरे व्यक्ति के साथ देखा था। मना करने पर भी वह उससे बात करती थी। अवैध संबंध को लेकर मनोज परेशान था। उन्होंने बताया कि युवती सिवालखास में नौकरी की बात भी कहती थी, मनोज इससे मना कर रहा था। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि जांच में आए तथ्यों के आधार पर पड़ताल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed