{"_id":"6a0c5759115b17ffd008bc45","slug":"troubled-by-waterlogging-in-golakuan-shopkeepers-stage-protest-meerut-news-c-14-mrt1027-1192770-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गोलाकुआं में जलभराव से परेशान, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गोलाकुआं में जलभराव से परेशान, दुकानदारों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट के गोला कुंआ पर पानी की निकासी नहीं होने पर सड़क पर फैला गंदा पानी। संवाद
- एक माह से जल निकासी की व्यवस्था नहीं, कारोबार भी हो रहा प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र के गोला कुआं इलाके में लोग पिछले एक माह से जलभराव की समस्या झेल रहे हैं। सड़क पर जमा गंदा पानी स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों की परेशानी का कारण बन चुका है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को दुकानों तक पहुंचने के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। कई दुकानों के सामने गंदे पानी से उठने वाली बदबू से कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। मंगलवार को दुकानदारों सहित अन्य लोगों ने इस समस्या के विरोध में प्रदर्शन भी किया।
लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। नालियों की सफाई न होने और पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के चलते जमा हुआ पानी लगातार सड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि दिनभर मच्छरों का प्रकोप बना रहता है।
कुछ दुकानदारों शाहिद, सुहैल, जमीर और छंगा ने बताया कि उनकी कपड़ों की दुकानें हैं। जलभराव के कारण ग्राहक दुकानों तक आने से बच रहे हैं, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। कई दोपहिया वाहन चालक पानी में बने गड्ढों की वजह से फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन देकर मामले को टाल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द जल निकासी कराकर नालियों की सफाई कराने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।