{"_id":"68efbd49cca04721fa07ae2f","slug":"troubled-by-the-monkey-menace-residents-submitted-a-memorandum-to-the-dm-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110081-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बंदरों की समस्या से परेशान नगरवासियों ने डीएम को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बंदरों की समस्या से परेशान नगरवासियों ने डीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। कस्बे में बंदरों के आतंक से परेशान भाकियू पदाधिकारियों ने डीएम से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की है। बुधवार को भाकियू पश्चिम उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार करनावल के नेतृत्व में डीएम से मुलाकात की है।
भाकियू पदाधिकारी राजकुमार करनावल ने शिकायत पत्र में बताया कि कस्बे में बंदरों के आतंक से लोग काफी परेशान हैं। एक माह के अंदर बंदरों के हमले में करीब दस से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। तीन दिन पहले भी अपने घर की गैलरी में सो रहे 82 वर्षीय दलेल पर बंदरों के झुंड ने हमला कर गंभीर रूप से घायल दिया था। इसके बाद भी बंदरों के झुंड ने कई लोगों को काट कर घायल किया है। बताया कि बंदरों के डर से महिलाओं व बच्चों ने अपनी छतों पर भी जाना बंद कर दिया है।
बंदरों का झुंड अक्सर महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। इसे लेकर वह कई बार पालिका अधिकारियों से इसकी शिकायत कर चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसे लेकर भाकियू नेता राजकुमार करनावल, लोकेश कुमार, रविंद्र, कृष्णपाल ने डीएम से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
डीएम डाॅ. वीके सिंह ने अधिशासी अधिकारी को बंदरों को पकड़वाने के निर्देश दिए हैं।