फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   trouble of traffic zam police puncher the tyres of vechile which found footpath

जाम से परेशान पुलिस ने फुटपाथ पर खड़े वाहनों के टायर कर दिए पंक्चर

Thu, 23 Jan 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
trouble of traffic zam police puncher the tyres of  vechile which found footpath
थाने के सामने लगे जाम को खुलवाते एसएसआई। - फोटो : MAWANA
मवाना। जाम से परेशान पुलिस ने बुधवार को फुटपाथ पर खड़े वाहनों के टायरों में पंक्चर कर दिए। वहीं कई वाहनों का चालान किया। लोगों के मुताबिक सड़क किनारे ठेले लगे होने से भी जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा सड़क किनारे लाखों रुपये खर्च कर बनवाया गया फुटपाथ को अतिक्रमण कर कब्जाया हुआ है। दुकानदारों ने सामान रखा हुआ है। इसके अलावा बाजारों में सड़क किनारे वाहन खड़े होने से मुख्य मार्गों पर अधिकतर जाम की स्थिति बनी रहती है। मंलवार को भीषण जाम से परेशान पुलिस ने अभियान चलाया। फुटपाथ पर खड़े वाहनों के चालान किए तो कुछ के टायरों को पंक्चर कर दिया। पुलिस का यह अभियान कुछ ही देर चल सका। अभियान के दौरान तो जाम खुल गया। लेकिन कुछ देर बाद ही पहले जैसे हालात बन गए। वहीं, 27 जनवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ की गंगा यात्रा है। जिसमे वे मवाना से भी होकर गुजरेंगे। मवाना का मुख्य मार्ग तथा मिल रोड पुरी तरह से अतिक्रमण की चपेट में हैं। लेकिन अभी तक किसी भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ने इस ओर ध्यान देना तक गवारा नहीं किया है।

मवाना थाने के सामने लगा जाम।

मवाना थाने के सामने लगा जाम। - फोटो : MAWANA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed