फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tricolor rally and Janmashtami festival celebrated

तिरंगा रैली व जन्माष्टमी उत्सव मनाया

Wed, 13 Aug 2025 08:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
Tricolor rally and Janmashtami festival celebrated
मवाना- आर्य कन्या इंटर कॉलेज में जन्माष्टमी उत्सव में भगवान कृष्ण की लीला की प्रस्तुति देती छात
मवाना। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान व जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्या आशा भारती ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में हाथों में तिरंगा लेकर छात्राओं ने देशभक्ति के नारे लगाए। रैली विद्यालय से सुभाष बाजार, गुरुद्वारा रोड, डेरे वाले पुल से होते हुए विद्यालय में पहुंचकर समाप्त हुई। रैली का उद्देश्य छात्राओं व नगरवासियों में देशभक्ति की भावना जागृत करना रहा। इसके बाद जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। छात्राओं ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में नाटक की प्रस्तुति देकर भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। शुभारंभ प्रधानाचार्य आशा भारती ने दीप जलाकर किया। छात्राओं ने राधा-कृष्ण के भजनों पर नृत्य प्रस्तुत किए। इस दौरान डॉ. संगीता जैन, ऋतु रस्तोगी, कविता, आशा रानी, मंजु रानी, विनय, प्रियंका, अनीता, वंदना, अंतिमा, स्वीटी, यशिका, पूजा रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

मवाना- आर्य कन्या इंटर कॉलेज में जन्माष्टमी उत्सव में भगवान कृष्ण की लीला की प्रस्तुति देती छात

मवाना- आर्य कन्या इंटर कॉलेज में जन्माष्टमी उत्सव में भगवान कृष्ण की लीला की प्रस्तुति देती छात

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed