{"_id":"6ad2333cfa69cc48290dd672","slug":"tributes-paid-with-teary-eyes-at-the-memorial-service-for-four-pilgrims-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113943-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चार श्रद्धालुओं की शोक सभा में नम आंखों से दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चार श्रद्धालुओं की शोक सभा में नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
लोगों ने परिजनों को बंधाया ढाढ़स, हादसे से अब भी गमगीन है कुशावली
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। देवबंद में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कुशावली गांव के चार श्रद्धालुओं की शोक सभा में शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों और आसपास के गांवों के लोगों ने पहुंचकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत रमेश उर्फ बिल्लू, अमन, पंकज और सागर को याद कर लोगों की आंखें नम हो गईं। शोकसभा में शामिल लोगों ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए इस दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।
मां शाकंभरी देवी की ज्योत लेने गए चार श्रद्धालुओं की गत सप्ताह शनिवार को सड़क हादसे में मौत से कुशावली गांव में मातम पसरा हुआ है। हादसे को कई दिन बीतने के बाद भी मृतकों के परिजन इस सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं। शुक्रवार को शोक सभा (रस्म पगड़ी) के दौरान गांव और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने दिवंगतों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। शोकसभा में हर आंख नम नजर आई। परिजनों का दर्द देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए।
रस्म पगड़ी में पहुंचे लोगों ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों को ढाढ़स बंधाया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम, विमल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, प्रीतीश, अनिकेत त्यागी, मिलन सोम, दिनेश प्रधान, बंटी प्रधान, विनोद सोम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --