{"_id":"6af9c9ef3e8592910a0cf21f","slug":"tributes-paid-to-former-mla-ravindra-pundir-hailed-as-a-man-of-development-vikas-purush-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106715-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पूर्व विधायक रविंद्र पुंडीर को दी श्रद्धांजलि, विकास पुरुष बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पूर्व विधायक रविंद्र पुंडीर को दी श्रद्धांजलि, विकास पुरुष बताया
विज्ञापन
दौराला - पूर्व विधायक की श्रद्धांजलि सभा में लोगों को संबोधित करते उत्कर्ष पुंडीर। स्रोत : संवा
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। एमबी फार्म हाउस में रविवार को पूर्व विधायक प्रो. रविंद्र पुंडीर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश शरण सिंह, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ के अध्यक्ष यशवीर सिंह ने पुंडीर को विकास पुरुष बताया। वक्ताओं ने कहा कि विधायक निधि न होने पर भी उन्होंने सरधना क्षेत्र में विकास की नींव रखी। उन्होंने गांवों को जोड़ने के लिए कच्चे रास्ते बनवाए। पुंडीर ने क्षेत्र में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि पुंडीर जैसा विकास पुरुष कोई नहीं बन सकता। उन्होंने उत्कर्ष पुंडीर को अपने पिता की विरासत आगे बढ़ाने का आशीर्वाद दिया।
उत्कर्ष पुंडीर ने पिता को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कभी पद के लिए राजनीति नहीं की। उनके पिता क्षेत्र के हर बच्चे को नाम से जानते थे। उन्होंने विकास कार्यों में कभी कोई भेदभाव नहीं किया। उत्कर्ष ने कहा कि उनके पिता का जाना पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। पुंडीर ने पद से ज्यादा लोगों का प्यार कमाया, जो उनकी सबसे बड़ी विरासत है।
विज्ञापन
सभा में देवेंद्र चौहान, कृष्ण सैनी, हरेंद्र, ठाकुर पूरण चंद, मनोज, रजनीश, नवीन, ओंकार, कुलदीप, प्रमोद, अनुज, पदमेन्द्र, सेन्सरपाल, मुकेश, महकार, कल्लू चेयरमैन, रामबीर, विनोद, शिवकुमार, अनिल, हिमांशु आदि मौजूद रहे।