फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tribute paid to range officer by lighting candles

Meerut News: रेंज अधिकारी को कैंडल जलाकर दी गई श्रद्धांजलि

Mon, 03 Mar 2025 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to range officer by lighting candles
हस्तिनापुर। राजस्थान के जोधपुर जिले में रविवार को ड्यूटी के दौरान खनन माफिया द्वारा रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर की निर्मम हत्या एवं उनकी टीम पर जानलेवा हमले के विरोध में उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट एसोसिएशंस के आह्वान पर वन विभाग के रेंज कार्यालय पर वन प्रभाग के समस्त वन अधिकारियों व कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वन अधिकारी खुशबू उपाध्याय के नेतृत्व में वन रेंज कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। घायल वन कर्मियों के लिए जल्दी ठीक होने की कामना की गई। उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट एसोसिएशंस के आह्वान पर विरोध-प्रदर्शन करते हुए सरकार से दोषियों के विरुद्ध कठोर दंड की मांग की। वर्ल्ड रेंजर फोरम और एशिया रेंजर एसोसिएशन ने भी शहीद किशोर कुमार के हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ताकि वन एवं वन्यजीवों के रखवालों के खिलाफ कोई भी कृत्य करने वाले माफिया के हौंसले पस्त हो सकें। हस्तिनापुर रेंज में आयोजित कार्यक्रम में वन दरोगा राकेश कुमार, मनोज, संजय, वन रक्षक अतुल दुबे, अर्जुन, दिनेश, ओमप्रकाश एवं अन्य वन रक्षक प्रशिक्षुओं सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed