फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tribute paid to martyrs on Kargil Vijay Diwas.

Meerut News: कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sun, 26 Jul 2026 09:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to martyrs on Kargil Vijay Diwas.
दौराला। कस्बा चौराहा स्थित तिरंगा चौक पर रविवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भारतवीर अहलावत उर्फ टाबुल चौधरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने कारगिल के वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

संचालन सचिन उपाध्याय और अध्यक्षता वेदवीर आदिवासी ने की। भारतवीर अहलावत ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के जवानों ने अदम्य साहस, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान का परिचय देते हुए दुश्मन को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। उनके शौर्य के कारण भारत ने ऐतिहासिक विजय हासिल कर विश्व में अपना गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि देश हमेशा अपने शहीदों का ऋणी रहेगा और वीर सपूतों के परिजनों के प्रति पूरे राष्ट्र की गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने उन माताओं को भी नमन किया, जिन्होंने राष्ट्र रक्षा के लिए ऐसे वीर पुत्रों को जन्म दिया। इस दौरान टिंकू प्रजापति, सुदेश प्रजापति, रविंद्र कुमार, मन्नू पंडित, मनदीप, बिट्टू प्रजापति, विजय कश्यप, राजवीर प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed