फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trials for state level sports competitions from today

प्रदेशस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के ट्रायल आज से

Wed, 03 Sep 2025 07:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
Trials for state level sports competitions from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। प्रदेशस्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 13 सितंबर तक अयोध्या में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल बृहस्पतिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से किए जाएंगे। मंडल स्तरीय ट्रायल छह सितंबर को सुबह 11 बजे होंगे। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला व पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 26 सितंबर तक प्रयागराज में होगा। इस प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 8 सितंबर को दोपहर बाद तीन बजे से होंगे। इसके मंडलीय ट्रायल नौ सितंबर को सुबह 11 बजे से होंगे।

इसके अलावा प्रदेशस्तरीय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 17 सितंबर तक सहारनपुर में होगा। इसके लिए जिलास्तरीय ट्रायल 11 सितंबर को दोपहर बाद तीन बजे से होंगे। इसके मंडलीय ट्रायल 12 सितंबर को सुबह 11 बजे से होंगे। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 सितंबर तक गोरखपुर में होगा। इस प्रतियोगिता के लिए जिलास्तरीय ट्रायल 18 को दोपहर बाद तीन बजे से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। मंडलीय ट्रायल सुबह 11 बजे से होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed