फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trial schedule released for state-level boxing, kabaddi, and hockey.

Meerut News: प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग, कबड्डी, हॉकी के लिए ट्रायल कार्यक्रम जारी

Thu, 17 Sep 2026 07:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Trial schedule released for state-level boxing, kabaddi, and hockey.
- कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में परखी जाएगी खिलाड़ियों की प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रदेश स्तरीय महिला बॉक्सिंग, कबड्डी, जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता समेत कई अन्य खेल प्रतियोगिताओं को लेकर भी खेल विभाग की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसमें प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 सितंबर तक अयोध्या में होगा। इसे लेकर जिला स्तरीय ट्रायल 21 को दोपहर 3 बजे से और मंडलीय ट्रायल 22 को सुबह 11 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे।
प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 9 अक्तूबर तक गाजियाबाद में होगा। इसे लेकर जिला ट्रायल 29 को दोपहर 3 बजे और मंडल के ट्रायल 30 को सुबह 11 बजे से होंगे। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता 28 सितंबर से 3 अक्तूबर तक वाराणसी में होगी। इसके जिला ट्रायल 21 को दोपहर 3 बजे से और मंडलीय ट्रायल 22 को सुबह 11 बजे से होंगे। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता 12 से 17 अक्तूबर तक इटावा में होगी।
विज्ञापन

इसके जिला ट्रायल 7 अक्तूबर को दोपहर बाद तीन बजे और मंडल के ट्रायल 8 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से होंगे। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 17 अक्तूबर तक अलीगढ़ में होगा। जिला ट्रायल 29 सितंबर को दोपहर बाद तीन से और मंडल के ट्रायल 30 को सुबह 11 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता 7 से 8 अक्तूबर तक इटावा में होगी। इसके जिला स्तरीय ट्रायल 30 सितंबर को दोपहर बाद तीन बजे से और मंडल के ट्रायल एक अक्तूबर को सुबह 11 बजे से स्टेडियम में होंगे। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष व महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता 29 से 30 सितंबर तक बरेली में होगी। इसे लेकर जिला स्तरीय ट्रायल 25 को दोपहर बाद तीन बजे से और मंडल के ट्रायल 26 को सुबह 11 बजे से होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed