{"_id":"6aabe13edd2e9df3d4065b77","slug":"trial-process-for-state-level-competitions-starts-on-the-21st-meerut-news-c-72-1-mct1009-159549-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल प्रक्रिया 21 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल प्रक्रिया 21 से
विज्ञापन
- कई खेलों में चुनीं जाएंगी मेरठ मंडल की टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को लेकर 21 सितंबर से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल का आयोजन होना है। इन प्रतियोगिता के लिए जिला व मंडलीय ट्रायल कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। ट्रायल के बाद मंडलीय टीम का चयन किया जाएगा।
प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता 25 से 27 सितंबर तक सुल्तानपुर में होगी। इसे लेकर जिला स्तरीय ट्रायल 21 को दोपहर 3 बजे से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। मंडलीय ट्रायल 22 सितंबर को सुबह 11 बजे से होंगे। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 4 अक्तूबर से 9 अक्तूबर तक मऊ में होगा। इसे लेकर जिला स्तरीय ट्रायल 25 सितंबर को दोपहर 3 बजे से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में व मंडलीय ट्रायल 26 सितंबर को सुबह 11 बजे से होंगे।
प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 5 अक्तूबर तक सैफई में किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर जिला स्तरीय ट्रायल 30 सितंबर को दोपहर 3 बजे से और मंडल स्तरीय ट्रायल 1 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 7 अक्तूबर तक उन्नाव में होगा। इसे लेकर जिला स्तरीय ट्रायल 30 को दोपहर 3 बजे से और मंडलीय ट्रायल एक अक्तूबर को सुबह 11 बजे से होंगे।
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन एक से चार अक्तूबर तक झांसी में होगा। इसे लेकर जिला स्तरीय ट्रायल 19 सितंबर को दोपहर 3 बजे से और मंडल स्तरीय ट्रायल 21 को सुबह 11 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 9 अक्तूबर तक आजमगढ़ में होगा। इसे लेकर जिला स्तरीय ट्रायल 28 सितंबर को दोपहर 3 बजे से और मंडल के ट्रायल 29 को सुबह 11 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। मंडल स्तरीय ट्रायल में मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत, बुलंदशहर और हापुड़ से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।