फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Trees uprooted, vehicles damaged due to falling teeshad

आंधी में उखड़े पेड़, टीनशेड गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त

Sat, 17 Apr 2021 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Trees uprooted, vehicles damaged due to falling teeshad
आंधी में उखड़े पेड़, टीनशेड गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

मेरठ/मोदीपुरम। मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया। 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी से मेट्रो प्लाजा में चौथी मंजिल से टीनशेड उखड़कर प्रथम तल पर खड़े वाहनों पर गिर गया। दो कार समेत छह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। नमाज पढ़ने जा रहे चार युवकों ने भागकर जान बचाई। कई जगह पेड़ उखड़ गए। हाईवे पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। बूंदाबांदी भी हुई। किसानों को गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग रोकी पड़ी। रविवार तक मौसम खराब रहने की आशंका जताई जा रही है। कई जगह तार टूटे, जिसके बाद विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई।
शुक्रवार दोपहर तक तेज धूप के कारण गर्मी से लोग परेशान रहे। शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए। बूंदाबांदी के साथ आंधी चलने लगी। मेट्रो प्लाजा व्यापार संघ संरक्षक अतुल गुप्ता ने बताया कि मेट्रो रीजेंसी होटल की छत पर लगभग 10 दिन पहले ही बड़ा टीन शेड लगाया गया था। आंधी में टीन शेड प्रथम तल पर खड़े वाहनों पर गिर गया। दो कार, दो स्कूटी व दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। टीन इतनी तेजी से गिरी कि एक स्कूटी दो हिस्सों में बंट गई। जुमे की नमाज के कारण मोबाइल की दुकानों पर भीड़ कम थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

उधर, शास्त्री नगर जागृति विहार संयुक्त व्यापार संघ महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सेंट्रल मार्केट और शास्त्री नगर क्षेत्र में कई होर्डिंग टूटकर वाहनों पर गिरे जिसके चलते गाड़ियों में नुकसान हुआ। रंगोली मंडप के पास पेड़ उखड़ गए। पीवीएस के पास होर्डिंग 200 मीटर दूर तक गिरे। शहर में अन्य स्थानों पर होर्डिंग उखड़कर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन खराब रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुुभाष का कहना है कि शनिवार व रविवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 45 व न्यूनतम 16 प्रतिशत दर्ज की गई।
एक्यूआई स्तर में गिरावट
शहर के एक्यूआई के स्तर में शुक्रवार को गिरावट रही। बृहस्पतिवार को एक्यूआई का स्तर 254 दर्ज किया गया था, जो शुक्रवार को घटकर 250 रह गया।
कई जगह फाल्ट, घंटों बाद आपूर्ति हुई सामान्य
मेरठ। शाम को आई आंधी में शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। घंटों तक बिजली नहीं आने से लोग परेशान हो उठे। पूरे शहर में अंधेरा पसर गया। लोग बिजली के लिए अधिकारियों को फोन करते रहे। बिजली नहीं होने से रोजेदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम के पानी की भी आपूर्ति नहीं हो सकी। करीब चार घंटे बाद ही शहर की बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी।

शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आई आंधी से शहर की बिजली बेपटरी हो गई। लिसाड़ी गेट, विकासपुरी, सेंट लुक्स, सिविल लाइन, नौचंदी, लेडीज पार्क, शारदा रोड, रामलीला ग्राउंड, पल्लवपुरम फेस वन और टू, कंकरखेड़ा, जागृति विहार, रंगोली, टीपीनगर, मोहकमपुर, एमईएस, हापुड़ रोड, काजीपुर, सदर, बेगमपुल आदि बिजलीघर क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। फाल्ट ठीक करके बिजली आपूर्ति किसी तरह सामान्य की गई तो पौने छह बजे एक बार फिर आई आंधी से बिजली व्यवस्था को दोबारा पटरी से उतार दिया। 33 केवी और 11 केवी लाइनों में फाल्ट हो गए। फाल्ट ढूंढने के लिए पेट्रोलिंग कराई गई। इसके बाद फाल्ट को ठीक करके रात 9 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। अधीक्षण अभियंता शहर विजयपाल ने बताया कि आंधी के चलते अमूमन सभी बिजलीघरों की लाइनों में फाल्ट हो गए। कंकरखेड़ा बिजलीघर के दो पोल जमींदोज हो गए। लाइनों में फाल्ट होने के चलते आपूर्ति प्रभावित हुई। रंगोली, नौचंदी, मेडिकल बिजलीघर की आपूर्ति सबसे पहले चालू हुई। इसके बाद हापुड़ रोड, लिसाड़ी रोड, विकासपुरी, पल्लवपुरम, एमईएस, जागृति विहार, शास्त्रीनगर, रामलीला ग्राउंड, शारदा रोड, मोहकमपुर, सिविल लाइन, सेंट लुक्स, सदर और बेगमपुल बिजलीघर की आपूर्ति रात 9 बजे तक चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed